जबलपुर, । उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र में नोदरा ब्रिज के समीप मरही माता मंदिर के पास सोमवार को एक मकान के क्षतिग्रस्त होने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया।विधायक ने घटनास्थल पर राहत दलों से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मलबा हटाने, आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने तथा आवश्यक राहत एवं तकनीकी कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर प्रभावित परिवार से मुलाकात कर विधायक ने उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवार के लिए तत्काल रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था करने तथा नियमानुसार आर्थिक एवं पुनर्वास सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।डॉ. पाण्डेय ने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा सर्वोपरि है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक की तत्परता से प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हुआ और राहत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य तत्काल शुरू किए गए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं प्रशासन के अधिकारी, राहत दल तथा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।