जबलपुर। मीरा बाई राठौर महिला मंडल के तत्वावधान में राठौर समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक उत्साह एवं उल्लास के साथ सावन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय, एकता, भाईचारे एवं नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना रहा।कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती अल्का राठौर, श्रीमती सिंपल राठौर, श्रीमती साधना राठौर एवं श्रीमती अर्चना राठौर रहीं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेविका समिति की श्रीमती नीता गुहा, श्रीमती प्राची गुप्ता, श्रीमती नीलम सिंह एवं श्रीमती अरुणा रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, थीम आधारित प्रतियोगिताएं तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में भाग लिया और सावन की पारंपरिक संस्कृति का आनंद लिया।
आयोजकों ने बताया कि मीरा बाई राठौर महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष सावन उत्सव के अलावा दीपावली मिलन, होली उत्सव, दुर्गाष्टमी, भजन संध्या एवं गरबा जैसे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।