क्रोमा का नया स्टोर जबलपुर के तिलहरी में खुला, घरेलू उपकरणों पर फ्लैट 10% की आकर्षक छूट

जबलपुर: टाटा ग्रुप के एक सदस्य और भारत के भरोसेमंद ओमनी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर क्रोमा ने जबलपुर के तिलहरी में अपना नया स्टोर खोलने की घोषणा की है। इस लॉन्च के साथ क्रोमा जबलपुर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए अपने ओमनी-चैनल शॉपिंग अनुभव को ग्राहकों के करीब ले आया है। अब जबलपुर में क्रोमा के कुल 3 स्टोर्स हो गए हैं, जबकि पूरे मध्य प्रदेश में इसकी संख्या 33 पर पहुँच गई है। यह विस्तार ब्रांड के प्रमुख बाजारों में से एक, मध्य प्रदेश में लगातार आगे बढ़ने की रणनीति को दर्शाता है।8,085 वर्ग फीट का यह विशाल स्टोर फोर्थ माइल मंडला रोड पर है। तेजी से विकसित हो रहे इस रिहायशी इलाके में स्टोर के खुलने से स्थानीय और आस-पास के ग्राहकों के लिए यहाँ आना बेहद आसान हो जाएगा। इस स्टोर में बड़े अप्लायंसेस, स्मार्टफोन्स और होम टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस जैसी प्रमुख कैटेगरी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिन पर कई आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।इस अवसर पर इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के चीफ बिज़नेस ऑफिसर (स्टोर्स), मयंक संगानी ने कहा, “तिलहरी में नए स्टोर की शुरुआत के साथ जबलपुर में रिटेल विस्तार करते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। मध्य प्रदेश हमारे लिए हमेशा से एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। हमारा यह नया कदम ग्राहकों के डिजिटल और व्यावहारिक शॉपिंग अनुभव को उनके और करीब लाने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इस स्टोर में ग्राहकों को न केवल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की एक विशाल श्रृंखला मिलेगी, बल्कि हमारे विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी मिलेंगे। क्रोमा का उद्देश्य तकनीक को हर नागरिक के लिए सुलभ और सुखद बनाना है।”यह स्टोर सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक ग्राहकों के लिए खुला रहेगा। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक तिलहरी, जबलपुर स्थित नए स्टोर पर आ सकते हैं या क्रोमा की आधिकारिक वेबसाइट www.croma.com पर लॉग ऑन कर सकते हैं।*सभी ऑफर केवल चुनिंदा ब्रांड्स, कैटेगरी और मॉडल्स पर स्टॉक रहने तक ही मान्य हैं। नियम व शर्तें लागू।
।