गणेशोत्सव समिति कजरवारा के जागरण में कलाकारों ने बांधा समां

जबलपुर। कजरवारा क्षेत्र में चल रहे गणेशोत्सव के दौरान भवानी नवयुवक गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित जागरण में भक्ति गीतों की ऐसी धारा बही कि पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया। सप्त सुर एवं इंडियन आइडल-6 के गायकों ने भगवान गणेश और भगवान शिव की भक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति में सराबोर रखा।जागरण के शुभारंभ अवसर पर कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। समिति की ओर से सुरेश उपाध्याय ने विधायक रोहाणी का तिलक लगाकर, श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। जागरण में शामिल कलाकारों एवं अन्य सदस्यों का भी तिलक लगाकर अंगवस्त्र से सम्मान किया गया।देवी गीत गायिका वर्षा यादव ने बाबा भोलेनाथ और भगवान गणेश की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव-पार्वती की झांकी तथा हनुमानजी के स्वरूप की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।समिति के अनुसार कजरवारा में पिछले 64 वर्षों से लगातार भगवान गणेश की स्थापना की परंपरा चली आ रही है। दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान समिति के सदस्य सुबह से देर रात तक विभिन्न धार्मिक एवं भक्ति कार्यक्रमों में जुटे हुए हैं।जागरण में समिति के राकेश उपाध्याय, अटल उपाध्याय, अधिवक्ता ऋषभ खरे, धर्मेंद्र कुशवाहा, कृष्णा दास चौधरी, आशीष दास चौधरी, नरेंद्र उपाध्याय, आशीष सोनू, बानी, सतीश उपाध्याय, विनय चौधरी, श्रेया, सुनील, सुधांशु, कमल उपाध्याय, प्रहलाद उपाध्याय, दिनेश, अधिवक्ता बिनीत उपाध्याय, सिद्धार्थ, राकेश सैन, दीपक यादव, राजेश उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, सतीश झारिया, अरुण जायसवाल, अभिषेक, हिमांशु, मोंटी, भोलू, राजेश जायसवाल, अशोक पटेल, प्रमोद झरिया, राजा सेन, रोहित पटेल, गोविंद कुशवाहा, अभय उपाध्याय, नमन उपाध्याय, प्रशांत चौकसे, अरुण चौकसे, सुशील चौकसे सहित समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया।