जबलपुर/ संभाग स्तर पर बैठकें होगी, 36 प्रकार की मांगे पूर्ण करवाई गई है। जिला, संभाग स्तर पर कार्यालय बनाए जाएं। आजीवन सदस्य, वार्षिक सदस्यता आवश्यक है,बैंक खातों से आय व्यय होनी चाहिए, परामर्शदात्री समिति की बैठक में शासन से मान्यता प्राप्त संघ के 2 पदाधिकारियों को ही आमंत्रित किया जाएगा अभ्यास वर्ग में महामंत्री ने बताया कि
शिक्षकों की पात्रता परीक्षा TET में शासन स्तर तक मांग संघ ने ही रखी है,आज इसका लाभ शिक्षकों को प्राप्त होगा। कहा गया है कि जिला, तहसील, ब्लॉक स्तर पर टीम तैयार करें।
अभ्यास वर्ग में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव , प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह , अनिल एडविन, रजनीश विश्वकर्मा, के,वी मेवाड़, राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा,श्री मति आभा शर्मा, विभा शुक्ला, जितेंद्र शाक्य, श्रीमती बिनीता विश्वकर्मा, विजय रैकवार शामिल थे।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर शाखा अध्यक्ष अटल उपाध्याय , विवेक रंजन शुक्ला, जिला सचिव देवेंद्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, सुनील पचौरी, राम शंकार शुक्ला, एस पी बाथरे, सतीश उपाध्याय, अजय दुबे,रजनीश पांडेय, परसराम तिवारी, अर्जुन सोमवंशी, सुशील गुप्ता, विपिन शर्मा ने अभ्यास वर्ग में दी जानकारियों की प्रशंसा की है।