कु. शेफाली बर्मन हीरोज ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित


जबलपुर । केंद्रीय विद्यालय जीसीएफ नंबर 2 में पदस्थ डांस टीचर कुमारी शैफाली बर्मन को जयपुर राजस्थान में हिंदुस्तान बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स – हीरोज ऑफ़ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया| इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों के दक्षता रखने वाली 200 हस्तियों को सम्मानित किया था| जबलपुर की कत्थक शैली की नृत्यांगना कुमारी शैफाली बर्मन को सम्मानित कर रिकॉर्ड बुक में नामित किया गया | वे अधिवक्ता अशोक बर्मन (पूर्व पार्षद ) एवं श्रमती अनिता बर्मन शिक्षक की पुत्री एवं डॉ अभिमन्यु बर्मन की बहन है |