चोरी के 23 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

जबलपुर/ गोराबाजार थाने के अंतर्गत 10 मई को हुई कंधी लाल उपाध्याय के घर की चोरी का आज 23 दिनों पश्चात भी पता नहीं लग पाया है। आज भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा द्वारा फोन पर गोराबाजार पुलिस थाने को जांच के निर्देश दिए गए थे, कार्यवाही ना होने पर प्रताड़ित पक्ष ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को चोरी की जांच ना होने पर असंतोष भरा पत्र दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के द्वारा इस चोरी की जॉच करने क्राईम ब्रांच प्रभारी को भी निर्देशित किया है।
        उन्होंने श्री कंधी लाल जी उपाध्याय को बताया कि में इस जॉच में क्राइम ब्रांच को भी नियुक्त कर रहा हूं। उन्होंने भी माना है की संदेहियों से पूछ ताछ सघन करनी चाहिए थी। इस चोरी की जॉच गोराबाजार थाने में पदस्थ एस आई श्री मरावी जी के द्वारा की जा रही है।
         विगत 10 मई की रात को कजरवारा पुरानी बस्ती निवासी श्री कंधी लाल उपाध्याय के आवास के अंदर दो गोदरेज की आलमारी के ताले तोड़कर अंदर के लाकर से सोने की एक चैन, चार अंगूठी, हार वाला मंगल सूत्र, चार सोने की चूड़ियां , चांदी का करधन, बिछिया,और नगद पैसे चोर ले गए। कंधी लाल उपाध्याय बिलहरी में अपने पुत्र राजेश उपाध्याय के नर्मदा नगर आवास पर रात्रि में रुके हुए थे , वह चोरी वाले दिन घर पर नहीं थे, रात्रि में घर खाली था।कंधी लाल उपाध्याय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को सघन जॉच कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी गए समान को बरामद करने का पत्र दिया है।उन्होंने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।