जबलपुर कजरवारा पुरानी बस्ती में हुई चोरी की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा के निर्देश पर आज थाना प्रभारी कपिल शर्मा ने पीड़ित पक्ष के घर जाकर जांच शुरू की संदिग्धों को पूछ ताछ के लिए थाने बुलाकर ब्यान दर्ज करवाने की जानकारी श्री कंधी लाल उपाध्याय को बताया कि वह इस चोरी की सघन जांच कर चोरी के सामान की बरामदगी करने की पूरी कोशिश करेंगे।
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि गोराबाजार थाने में पुलिस कर्मचारी की संख्या कम होने के कारण भी यहां लगातार हो रहे अपराध पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विगत 10 मई की रात को कजरवारा पुरानी बस्ती निवासी श्री कंधी लाल उपाध्याय के आवास के अंदर दो गोदरेज की आलमारी के ताले को तोड़े को तोड़कर अंदर के लाकर से सोने की एक चैन, चार अंगूठी, हार वाला मंगल सूत्र, चार सोने की चूड़ियां , चांदी का करधन, बिछिया,और नगद पैसे चोर ले गए। कंधी लाल उपाध्याय बिलहरी में अपने पुत्र राजेश उपाध्याय के नर्मदा नगर आवास गए हुए थे, वह चोरी वाले दिन घर पर नहीं थे, रात्रि में घर खाली था।
गोराबाजार पुलिस थाने में सुबह शिकायत करने पर स्पॉट का मुआयना करने ASI मरावी पहुंचे, उसी दिन FIR भी दर्ज की गई, फिंगर एक्सपर्ट भी उसी दिन पहुंचे, लेकिन उसके पश्चात पुलिस थाने के अधिकारियों ने सघन जांच नहीं की विगत दिनों पीड़ित पक्ष ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को मांग पत्र देकर जांच करने की मांग की थी।कंधी लाल उपाध्याय, लक्ष्मी दास बैरागी, शैलेश उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, प्रीतम प्रधान, संदीप सोनी, राहुल पटेल,नेजबलपुर पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय से चोरी करने वालों को गिरफ्तार कर समान की बरामदगी करने की मांग की है।