*इनरव्हील क्लब आफ जबलपुर साउथ का 32 वां पद स्थापना दिवस

जबलपुर इनरव्हील क्लब आफ जबलपुर साउथ के पद स्थापना समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती सुरेखा परमार एवं विशिष्ठ अतिथि डिस्ट्रिकट एडिटर प्रज्ञा मोहिले के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2026-2027 के लिए नीति अवस्थी अध्यक्षा एवं नुपर अग्रवाल को सचिव नियुक्त किया गया।इसके साथ ही नई कार्यकारिणी गठित की गई। इस वर्ष की थीम *”ग्रो एन्ड फ्लरीश”* बढ़ें, खिलें, और समाज को भी खिलने देवें रखी गई।समारोह का मुख्य आकर्षण आटेज्म जागरूकता पर आधारित विशेष कार्यक्रम रहा,जिसमे बच्चों ने समाज को संवेदनशीलता एवं समावेशिता का प्रेरणा दाई संदेश दिया। इस अवसर पर पेरालम्पिक विजेता ईशान के उत्कृष्ट स्केटिंग प्रदर्शन ने उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विकलांग सेवा भारती के विशेष बच्चों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों का स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहा। सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाहन करते हुए क्लब द्वारा गलगला सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्या को विद्यालय की बालिकाओ के लिए खेल सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर क्लब स्मारिका “उन्मेश” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में क्लब के 6 नये सदस्यों ने सेवा के साथ कार्य करने की शपथ ग्रहण की।इस आयोजन में इनरव्हील डिस्ट्रिकट 326 की पी डी सी राजरुपराह,पी डी सी मनीषा श्रीवास्तव, एवं क्लब के सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।