भोपाल में कांग्रेस प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक


जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रकोष्ठों को और अधिक सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी संजय दत्त, समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा तथा प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे, सद्भावना प्रकोष्ठ के सच सलूजा, महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंका किरार, जयराज सिंह चौहान, खेल प्रकोष्ठ के मतीन खान, किसान प्रकोष्ठ के धर्मेंद्र सिंह चौहान तथा वन प्रकोष्ठ के एस. पी. तिवारी सहित लगभग 35 प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक प्रारंभ होने से पूर्व परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिंदर सिंह पांधे ने मध्यप्रदेश प्रभारी संजय दत्त का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा विभिन्न प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।