जबलपुर। गढ़ा थाना अतंर्गत धनवंतरीनगर तिराहे पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है| शराब के नशे में धुत्त एक कार चालक ने मंगलवार की देर रात सड़क किनारे खड़ी तीन बाईकों को टक्कर मारी, टक्कर इतनी भीषण थी की कार पलट गई| कार की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया| घायल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है|
गढ़ा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनवंतरी नगर तिराहे के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक एमपी 20 जेडबी 2934 ने सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई और बाइक सवारों के ऊपर जा गिरी।
पुलिस के मुताबिक अधारताल महाराजपुर निवासी गणेश प्रसाद अपने बेटे शुभम के साथ अपनी बहन विमला चक्रवर्ती के यहां शादी में शामिल होने के बाद घर आ रहे थे| प्यास लगने पर सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुके| इसी बेलगाम कार ने पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें में पिता गणेश कुमार की मौत हो गई बेटा शुभम घायल हो गया, वहीं एक अन्य एक युवक लार्डगंज गंजीपुरा निवासी 34 वर्षीय विजय साहू की मौत हो गई|
आरोपी कार चालक हिरासत में……………
घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बड़ा पत्थर रांझी निवासी कार चालक किशन चौधरी को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी जिस कार को चला रहा था, वह अरविंद चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है| मृतको के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस ने आरोपी कार चालक किशन चौधरी के विरुद्ध धारा 105 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध प्रकरण विवेचना में लिया है|