जबलपुर। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा का जबलपुर में आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सिंह एवं श्री प्रहलाद पटेल, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, श्री अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडेय, इंदु तिवारी, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल सहित जबलपुर संभाग के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।इस अवसर पर मध्यप्रदेश डॉक्टर फोरम द्वारा अंजुमन स्कूल के सामने विशेष स्वागत मंच लगाया गया, जहां लगभग 250 चिकित्सकों ने एकत्रित होकर पदयात्रा का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी, डॉ. विवेक जैन, डॉ. शुभम अवस्थी, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. सचिन बुधोरिया, डॉ. वीरेंद्र साहू, डॉ. ऋषि उपाध्याय, डॉ. विवेक दीवान,डॉ. अशोक मेठवानी, डॉ.अरविंद पांडेय, डॉ. आभा दीवान, डॉ. यश श्रीवास्तव, डॉ. दिव्या श्रीवास्तव, को. पुनीत तिवारी,डॉ. अमरेश पांडेय,डॉ. सुशील तिवारी डॉ. सतेंद्र दुबे, एडमिन प्रत्युष दुबे, पीआरओ निवेंद्र सिंह एवं डॉ. श्रीकांत साहू सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक बंधु उपस्थित रहे।चिकित्सकों ने पदयात्रा में शामिल अतिथियों एवं प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। लगभग 250 चिकित्सकों की सहभागिता से स्वागत स्थल पर उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। मध्यप्रदेश डॉक्टर फोरम के इस आयोजन के माध्यम से चिकित्सक समुदाय ने सामूहिक रूप से अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस अवसर पर चिकित्सकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक एकता एवं जनभागीदारी के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सक बंधुओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान की।