जबलपुर। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के नाम पर एक किसान के साथ 48 हजार 950 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठग ने योजना का प्रतिनिधि बनकर किसान से अलग-अलग किस्तों में फोन-पे के माध्यम से रकम जमा कराई और बाद में उसे ठग लिया। पीड़ित की शिकायत पर पनागर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, ग्राम बम्हनौदा निवासी अरुण कुमार कुर्मी (30) खेती-किसानी का काम करता है। उसने अपने पिता सुरेंद्र पटेल के नाम से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत सोलर पंप लगवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी दौरान नितिन कुमार सिंह नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और योजना के तहत सोलर पंप लगवाने की प्रक्रिया का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा करवाए।फरियादी के अनुसार, उसने आरोपी के कहने पर फोन-पे के माध्यम से पहले 5 हजार और 8 हजार रुपये भेजे। इसके बाद 15 अक्टूबर को 10 हजार 500 रुपये, 9 हजार 250 रुपये और 500 रुपये जमा किए। फिर 22 अक्टूबर को 5 हजार 700 रुपये और 6 हजार रुपये तथा 28 अक्टूबर को 3 हजार 999 रुपये भेजे।इस तरह आरोपी ने लगातार संपर्क में रहकर कुल 48 हजार 950 रुपये अपने खाते