महाकाली महोत्सव समिति ने जताया आभार


जबलपुर। श्री वृहत महाकाली काली धाम महोत्सव समिति, गढ़ाफाटक ने नवरात्र के नौ दिनों और दशहरा जुलूस के दौरान मिले सहयोग के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, विद्युत विभाग, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं शासकीय अधिकारियों, नगर निगम तथा क्षेत्र के व्यापारी वर्ग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
समिति के अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता (मुन्ना भैया) ने कहा कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण कुछ लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। इसके लिए समिति हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं| श्री गुप्ता ने असुविधा के लिए क्षमा मांगते हुए श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया और आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।