जब जब मुसीबत आई तब तब तुम याद आये

जबलपुर जैसे ही नन्ही बालिका नायरा दुबे ने अपनी मधुर आवाज में गीतों को स्वर दिया साउथ एवेन्यू माल तालियों से गुंजायमान हो उठा, अवसर था जादूगर एस के निगम के संयोजन में आयोजित सैम सीनियर सिटिजन क्लब के विशेष कार्यक्रम में नन्ही बालिका नायरा दुबे और मध्यप्रदेश स्वच्छता अभियान की उद्घोषका श्रेया खण्डेलवाल के सम्मान कार्यक्रम का  ,8 वर्षीय नाय रा ने अपनी मधुर आवाज़ में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके गीतों  की उपस्थित लोगों ने जमकर  सराहना की।कार्यक्रम के दौरान नायरा दुबे को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट असीम द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट पंकज दुबे, जबलपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैट के दीपक सेठी  एवं क्लब के सदस्यों ने नायरा एवं श्रेया खण्डेलवाल को पगड़ी  एवं मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया। क्लब के सदस्यों की ओर से उन्हें अनेको उपहार भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में क्लब की वरिष्ठ सदस्य शशि प्रभा स्थापक का  जन्मदिन  भी विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर जसवीर चोपड़ा, रश्मि श्रीवास्तव, प्रेम वर्मा, मैडम राणा, आई के अग्रवाल,सुनीता जायसवाल एवं आरती जायसवाल सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें शाल और माला से सम्मानित किया कियकार्यक्रम की खास बात यह रही कि क्लब के सदस्यों ने भी अपनी सुरीली आवाज़ में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। विंग कमांडर चंदन शर्मा, विजय श्रीवास्तव,  ऋषि रैकवार ,सुनीता मेंहदी रत्तआ ,रमेश पंडित ,प्रमोद जैन ,दिनेश स्थापक,  आचार्य मैडम, मंजू इंग्लेंसहित अन्य सदस्यों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।इस अवसर पर अतिथियों ने सैम सीनियर सिटिजन क्लब के सदस्यों की प्रशंसा में कहा कि हम लोग पहली बार इस क्लब में आये हैं क्लब के सदस्य उम्र के इस पड़ाव पर भी  सक्रिय, स्वस्थ और उत्साहपूर्ण जीवन जीने के साथ-साथ जीवन के संघर्षों को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने के नए आयाम देते है, निश्चित ही यह क्लब शहर की प्रतिभाओं को मंच तो प्रदान करता ही है ,साथ ही क्लब के सदस्यों का जोश, ऊर्जा और विभिन्न गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी निश्चित रूप से नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम का संचालन नीरज शुक्ला ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन रिटायर्ड एस पी गोपाल खंडेल ने किया