2 लाख रुपये का गांजा जब्त दो तस्कर गिरफ्तार

जबलपुर। अपराध शाखा और थाना तिलवारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 किलो 978 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 98 हजार 900 रुपये, और एक मोबाइल फोन जब्त किया है पुलिस के अनुसार 20 सितंबर की रात गश्त के दौरान लम्हेटा बायपास के आगे अमर टायर के टपरे के सामने दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान हिमांशु कश्यप (21), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और दिनेश गौड़ ठाकुर (28), निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे क्रेशर बस्ती तिलवारा के रूप में हुई।दिनेश के पास मौजूद नीले बैग की तलाशी में गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के तितलागढ़ से गांजा लेकर ट्रेन से नागपुर और वहां से बस के जरिए जबलपुर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों तथा अपराध शाखा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।