जबलपुर। मीराबाई भक्ति महिला मंडल की ओर से गढ़ा फाटक स्थित बड़ी महाकाली मंदिर में राधा अष्टमी एवं गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रिया दीदी के यहां से राधा रानी की सुंदर प्रतिमा मंदिर में विराजित कराई गई।राधा रानी के जन्मोत्सव पर महिलाओं ने अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर लाए और छप्पन भोग अर्पित किया। इसके बाद राधा रानी का केक काटकर भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन किया गया।मीराबाई भक्ति महिला मंडल की मातृशक्तियां प्रत्येक माह बड़ी महाकाली मंदिर में धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
महिला मंडल की ओर से गरीब कन्याओं के विवाह, महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग जैसे सामाजिक कार्य करने का संकल्प लिया गया है। मंडल की ओर से शीघ्र ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित करने की भी बात कही गई।कार्यक्रम में आयोजक अलका राठौर, सिंपल राठौर और साधना राठौर सहित ममता, सीमा, अनीता, सरिता, वर्षा, प्रीति, लता, ज्योति, प्रतिभा, सुनीता, मंजू, श्वेता, संगीता, निर्मला, कंचन, वंदना, मधु, नीता, पूनम, नेहा, सुषमा, शोभा, अंजना, चंद्रकला एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।