जबलपुर। धार के भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद प्रकरण में लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाले डॉ. एच.पी. तिवारी को विश्वात्मा ब्राह्मण महासंघ द्वारा सनातन संस्कृति सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।समारोह में अतिथियों ने डॉ. तिवारी के व्यक्तित्व और कानूनी योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व विधायक नित्य निरंजन खंपरिया, आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र बाजपेई, पूर्व पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल, डॉ. समीर शुक्ला, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन दीपक तिवारी और अधिवक्ता डी.के. शर्मा ने किया। आभार हीराधर बड़गैया ने व्यक्त किया।