बाइक 3 बदमाशों ने सदर मेन रोड पर शिक्षिका का पर्स झपटा

जबलपुर। सदर मेन रोड पर रविवार को बेखौफ बाइक सवार तीन युवकों ने एक शिक्षिका को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसका पर्स छीन लिया और पेंटीनाका की ओर फरार हो गए। पर्स में आईफोन सहित ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। वारदात के बाद कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक रांझी निवासी सुजाता शर्मा शिक्षिका हैं। रविवार को वह अपने पति सतीश शर्मा और बेटे यशमित शर्मा के साथ सदर स्थित इंडियन कॉफी हाउस गई थीं। पति कार क्रमांक MP 20 CK 5774 पार्किंग में खड़ी कर रहे थे, जबकि सुजाता अपने बेटे के साथ इंडियन कॉफी हाउस की ओर पैदल जा रही थीं। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है सीसीटीवी फुटेज कंगाल कर आरोपियों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है

फरियादिया के अनुसार वह जैसे ही अग्रवाल किराना दुकान के सामने पहुंचीं, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक तेजी से आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। इसके बाद तीनों युवक बाइक से पेंटीनाका की ओर भाग निकले।सुजाता ने पुलिस को बताया कि पर्स में नीले रंग का आईफोन और ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी सामान रखा था। वारदात के दौरान वह बाइक सवारों के संबंध में कुछ जानकारी भी देख पाईं। उनके मुताबिक बाइक पर सबसे पीछे बैठे युवक ने सफेद शर्ट और काले रंग की पेंट पहन रखी थी। बाइक के आखिरी चार अंक 1627 उन्हें दिखाई दिए।