जबलपुर। शिक्षा विभाग की हठधर्मिता के चलते जिले के अनेक शिक्षकों को 24, 30 एवं 35 वर्षों की सेवा के बावजूद समय पर क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे जिले भर के कर्मचारियों को आर्थिक हानि हो रही है। शिक्षकों को आज से दो वर्ष पूर्व मिलने वाला लाभ आज तक नहीं मिल सका है। इस बारे में जानकारी लेने पर विभाग के आला अफसर कुछ भी बताने में असमर्थ हैं। यह स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने तीव्र नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया है कि नियत समय पर क्रमोन्नति की सूची विभाग द्वारा जारी नहीं किए जाने से संबंधित शिक्षकों को होने वाली आर्थिक हानि की राशि ब्याज सहित प्रदान की जाए, ताकि सेवा का सम्मान हो सके।
संघ के अटल उपाध्याय देवेन्द्र पचौरी आलोक अग्निहोत्री बृजेश मिश्रा परशुराम तिवारी मनोज सिंह वीरेंद्र सिंह चंदेल एस पी बाथरे राकेश ठाकुर शैलेश गौतम नरेश शुक्ला प्रशांत सौधिया अरुण पटेल राजू मस्के प्रीतोष तारे अमित गौतम पंकज जायसवाल योगेश कपूर हेमंत गौतम मधुर कपूर नितेश राठोर टी आर मेहरा ने इसके लिए शिक्षा विभाग को आगामी 15 दिनों में समुचित कार्यवाही करते हुए सूची का प्रकाशन करने की मांग की गई है। सूची का प्रकाशन नहीं किए जाने पर संघ द्वारा तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।