गंदगी और गड्ढों में जबलपुर मनाएगा गणेशोत्सव!
जबलपुर। गणेशोत्सव को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह गणेश पंडाल सजाए जा रहे हैं और श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए निकलने की तैयारी में हैं। लेकिन दूसरी ओर शहर के कई इलाकों में गंदगी, कचरे के ढेर और बदहाल सड़कों के गड्ढे नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल रहे हैं। सवाल यह है कि जब शहर के पॉश इलाकों की सड़कों का यह हाल है तो बाकी शहर की स्थिति कैसी होगी?यहां गौर तलब है किकुछ दिन पहले शहर में कचरा उठाने के लिए करीब 40 नए CNG वाहन आने की बात सामने आई थी। उम्मीद थी कि इससे कचरा उठाने की व्यवस्था और मजबूत होगी, लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।नेपियर टाउन जैसे पॉश इलाके में ही जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई स्थानों पर कचरा तीन-चार दिन तक नहीं उठाया जा रहा। इससे सवाल उठ रहा है कि नई गाड़ियां आने के बावजूद आखिर कचरा उठाने की व्यवस्था में सुधार क्यों नजर नहीं आ रहा?भैंसासुर रोड, चौथा पुल के आगे लंबे समय से कचरा नहीं उठाए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में स्वच्छता ऐप पर भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।गणेशोत्सव के दौरान इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने-जाने की संभावना है। ऐसे में सड़क किनारे पड़ा कचरा और गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।समस्या सिर्फ कचरे तक सीमित नहीं है। इसी मार्ग की सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और सड़क पर बिखरी गिट्टी वाहन चालकों के लिए खतरा बनी हुई है। वाहनों के गुजरने पर सड़क से धूल उड़ती है, जिससे राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गणेशोत्सव के दौरान जब शहरवासी अलग-अलग गणेश पंडालों के दर्शन के लिए निकलेंगे, तब इन बदहाल सड़कों पर यातायात का दबाव और बढ़ सकता है। ऐसे में हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
पूरे शहर का क्या हाल?
गणेशोत्सव जैसे बड़े पर्व से पहले नगर निगम के सामने शहर को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखने की चुनौती है। लेकिन नेपियर टाउन और भैंसासुर रोड जैसे इलाकों की स्थिति देखकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पॉश इलाकों की गंदगी और बदहाल सड़कें जिम्मेदार अधिकारियों को नजर नहीं आ रही हैं