मजदूर संघ हथौड़ा में आशीष उपाध्यक्ष, रितेश बने ज्वाइंट सेक्रेटरी


जबलपुर। मजदूर संघ हथौड़ा को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में संगठन ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता एवं महामंत्री रोहित यादव ने संघ के सदस्यों की अनुशंसा एवं सहमति के आधार पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत जीएमएस अनुभाग के आशीष विश्वकर्मा को मजदूर संघ हथौड़ा का उपाध्यक्ष तथा एफ एंड ए अनुभाग के रितेश बेन को ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।