आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स

जबलपुर| आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह ‘वैल्यू और मोमेंटम’ (मूल्य और रुझान) पर आधारित निवेश विकल्प है, जो ग्राहकों को चुनिंदा यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) के ज़रिए दीर्घकालिक स्तर पर इक्विटी में निवेश का अवसर दे रहे है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुख्य निवेश अधिकारी, श्री मनीष कुमार ने लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, “बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड को ग्राहकों को एक अनुशासित और पारदर्शी निवेश रणनीति प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो निवेश के दो महत्वपूर्ण कारकों- वैल्यू और मोमेंटम को जोड़ता है। ऐसे में, जहाँ आकर्षक मूल्यांकन से बेहतर मूल्य पर खरीद का भरोसा मिल सकता है, वहीं सकारात्मक रुझान से बाज़ार का बढ़ता भरोसा ज़ाहिर हो सकता है। यह रणनीति इन दो तत्वों को मिलाकर उन कंपनियों की पहचान कर पाती है, जो दोनों पैमानों पर मज़बूत दिखती हैं। इससे निवेशकों को मूल्यांकन को ध्यान में रखते हुए उभरते अवसरों में भाग लेने में मदद मिलती है।”

उन्होंने कहा, “इस रणनीति के तहत व्यवस्थित दृष्टिकोण का पालन किया जाता है और तिमाही स्तर पर पोर्टफोलियो की समीक्षा की जाती है, जिससे यह बदलते बाज़ार मूल्यांकन और रुझान के साथ विकसित हो पाता है। हमारा मानना ​​है कि इस दृष्टिकोण से ग्राहकों को निवेश अनुशासन बनाए रखते हुए दीर्घकालिक इक्विटी वृद्धि में भाग लेने का अलग तरीका मिल सकता है।”

यह फंड ग्राहकों को बीएसई 500 खंड से चुनी गई 50 कंपनियों के विविधीकृत दायरे में निवेश का अवसर प्रदान करता है और आईसीआईसीआई प्रू बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 कस्टमाइज़्ड इंडेक्स का अनुसरण करेगा। यदि नियामकीय दिशानिर्देश के कारण कोई स्टॉक नहीं चुना जा सकता है, तो 50 स्टॉक्स का समूह बनाए रखने के लिए अगले योग्य स्टॉक को चुना जाएगा। इसका नियम आधारित दृष्टिकोण समय-समय पर पोर्टफोलियो में बदलाव करने में मदद करता है, क्योंकि बाज़ार मूल्यांकन और रुझान बदलते रहते हैं, जिससे ग्राहकों को पारदर्शी और व्यवस्थित निवेश ढाँचा मिलता है।

इसके अलावा, वित्त वर्ष ’27 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी का दावा निपटान अनुपात 99.3% रहा और बगैर जाँच वाले व्यक्तिगत दावे के लिए औसतन एक दिन में निपटान कर दिया गया। इससे ग्राहकों और उनके परिवारों से किए गए वादे को पूरा करने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता ज़ाहिर होती है। 30 जून 2026 तक, कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) 3.34 लाख करोड़ रुपये थी और शुरुआत से ही कंपनी के पास कोई गैर निष्पादक परिसंपत्तियाँ (एनपीए) नहीं रही हैं, जिससे स्पष्ट है कि परिसंपत्ति खाता मज़बूत है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ की यूलिप पेशकश- जैसे आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर एश्योर, आईसीआईसीआई प्रू सिग्नेचर ऑनलाइन तथा आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस के साथ-साथ लाइफ कवर के ज़रिए उपलब्ध होगा और यह www.iciciprulife.com पर उपलब्ध है।