जबलपुर। कैट महिला शाखा, जबलपुर द्वारा होटल गुलजार, जबलपुर में एमएसएमई एवं महिला उद्यमिता विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कैट महिला शाखा की राष्ट्रीय संयोजक एवं आयोजन की मुख्य सूत्रधार सीमा सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व तथा कैट महिला शाखा जबलपुर की अध्यक्ष नम्रता भाटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को एमएसएमई से जुड़ी शासकीय योजनाओं, ऋण, अनुदान, उद्यम पंजीयन, व्यवसाय विस्तार एवं नए व्यापारिक अवसरों की उपयोगी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था।कार्यशाला में व्यवसाय प्रशिक्षक एवं प्रेरक वक्ता अजय शेष तथा सीए कुलकर्णी ने महिला उद्यमियों का मार्गदर्शन किया। महिला उद्यमियों ने उत्सुकता के साथ जानकारी प्राप्त की, प्रश्न किए तथा अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सीख हासिलकार्यशाला में महिलाओं को एमएसएमई से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं, उपलब्ध ऋण एवं अनुदान, महिला उद्यमियों के लिए उपलब्ध अवसरों, उद्यम पंजीयन की प्रक्रिया तथा व्यवसाय को विस्तार देने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।आज महिलाएं व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, माला राकेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा जिला महामंत्री अमित ‘सोनू’ बचवानी, कैट प्रदेश महामंत्री जितेंद्र पचौरी, जबलपुर जिलाध्यक्ष राजीव बड़ेरिया, कैट संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, राजा सराफ, निखिल पाहवा, राहुल बड़कुल, मनुशरत चंद्र तिवारी, संजय चड्ढा, मदन अवस्थी, अरुण गुप्ता नीखरा, सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।प्रशासन की ओर से जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विनीत रजक ने भी सहभागिता करते हुए महिला उद्यमियों को एमएसएमई एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम को सफल बनाने में कैट महिला शाखा जबलपुर की अध्यक्ष नम्रता भाटिया, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जैन, सचिव दिव्या डोडेजा, कोषाध्यक्ष सपना जैन, सह सचिव साधना गोकलानी सहित पदाधिकारियों एवं महिला उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का मंच संचालन अनुपमा एवं गीत गोगिया ने प्रभावी ढंग से किया। वहीं मनीषा श्रीवास्तव, रुपाली, अनुभूति, डॉ. रानी, श्वेता जैन, सृष्टि तिवारी, पीनाकिनी पांडे, अमृशा देशमुख, रश्मि दुबे, स्वाति सोनी, प्रिया सिंह, भावना एवं दीपम सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यशाला ने महिलाओं को सीखने, आगे बढ़ने और अपने व्यवसाय को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।