नागपुर। डायबिटीज, मोटापा और डायबेटिक फुट पर देशभर के विशेषज्ञों का राष्ट्रीय मंथन दोस्तीकॉन 2026 में होगा। दो दिवसीय नेशनल डायबिसिटी कॉन्क्लेव का आयोजन 22 और 23 अगस्त को होटल रीजेंटा सेंट्रल, जगनाडे चौक, नागपुर में किया जाएगा। सम्मेलन की थीम “गुडबाय डायबेसिटी, गुडबाय डायबेटिक फुट” रखी गई है। इसमें डायबिटीज, मोटापा, मेटाबॉलिक स्वास्थ्य और डायबेटिक फुट के आधुनिक उपचार, रोकथाम और प्रबंधन पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। दोस्ती (डायबिटीज ओबेसिटी सोसायटी ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव) द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में आईएमए, एपीआई सहित विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं का सहयोग रहेगा। आयोजन अध्यक्ष डॉ. राजेश देशमुख ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर नई वैज्ञानिक जानकारी और उपचार पद्धतियों का आदान-प्रदान करना है। कार्यक्रम में ओरल व पोस्टर प्रेजेंटेशन भी होंगे तथा 4 एमएमसी क्रेडिट ऑवर्स के लिए आवेदन किया गया है।
दोस्तीकॉन 2026 की आयोजन समिति में डॉ. अनुज माहेश्वरी, डॉ. शशांक जोशी, डॉ. विजय पणिक्कर और डॉ. संजय अग्रवाल पैट्रन के रूप में शामिल हैं, और डॉ. राजेश देशमुख आयोजन अध्यक्ष हैं। डॉ. अमोल हरतालकर, डॉ. अजय कडूसकर, डॉ. अभिषेक पांडे, डॉ. सचिन गाठे और डॉ. संकेत पेंडसे आयोजन सह-अध्यक्ष हैं। डॉ. पियुष खेरडे, डॉ. मिलिंद चांदूरकर और डॉ. केदार देशपांडे आयोजन सचिव हैं। डॉ. सिमिता देशमुख कोषाध्यक्ष हैं। डॉ. चेतन उराडे वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष हैं। डॉ. शंकर खोब्रागडे और डॉ. अभिजित अंभाइकर परिषद के समन्वयक हैं। डॉ. नितीन गुप्ता, डॉ. समीर शहाणे और डॉ. प्रशांत गोवर्धन आयोजन सह-सचिव हैं।