जबलपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मृगेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, वहीं अधिवक्ता संघ के सचिव पद पर असीम त्रिवेदी ने शानदार जीत हासिल की। दोनों चुनाव परिणामों को लेकर दिनभर अधिवक्ता परिसर में गहमागहमी और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।
मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव में मृगेंद्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी परितोष त्रिवेदी को 58 मतों से आगे है, अभी 128 वोट शॉर्ट हुए है जो अन्य मतपेटियों में होने की संभावना हैं| इनकी गिनती आज कार्यकारिणी के लिए डाले गए वोटों की गिनती के दौरान सामने आएगी, इसके बाद ही अधिकारिक तौर पर अध्यक्ष निर्वाचन की घोषणा होगी| अध्यक्ष पद को लेकर मतगणना के दौरान शुरुआत से ही दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। कई दौर में मतों का अंतर बेहद कम रहा, जिसके चलते अंतिम परिणाम को लेकर अधिवक्ताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्सुकता बनी रही। अंतिम दौर की मतगणना में फिलहाल मृगेंद्र सिंह ने 58 मतों की बढ़त के साथ बाजी मारते दिखाई दे रहे है। हालांकि खबर लिखे जाने तक औपचारिक घोषणा की प्रक्रिया पूरी होना बाकी थी।
सचिव पद पर असीम त्रिवेदी की स्पष्ट बढ़त…..
सचिव पद के चुनाव में असीम त्रिवेदी ने 608 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश सोनी को 458 वोट मिले। इस तरह त्रिवेदी ने 193 मतों के अंतर से जीत हासिल की। मतगणना के शुरुआती दौर से ही असीम त्रिवेदी बढ़त बनाए हुए थे और अंतिम चरण तक यह बढ़त कायम रही। परिणाम सामने आते ही उनके समर्थकों में उत्साह छा गया और उन्होंने जीत का जश्न मनाया। अध्यक्ष और सचिव पद के परिणाम सामने आने के बाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई टीम को लेकर तस्वीर साफ होने लगी है। विजयी प्रत्याशियों ने मतदाताओं का आभार जताते हुए अधिवक्ताओं के हित, संगठन की मजबूती और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से काम करने की बात कही।
किसको कितने वोट मिले…………
मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मृगेंद्र सिंह को 799, पारितोष त्रिवेदी को 750, संपूर्ण तिवारी को 228, संजय वर्मा को 302, धन्य कुमार जैन को 82, शंभुदयाल गुप्ता 44 मत प्राप्त हुए| इसी तरह सचिव पद के लिए असीम त्रिवेदी को 894, योगेश सोनी को 701, शशांक उपाध्याय को 209, अशोक मिश्रा को 133, राजीव नयन मिश्रा को 80, रविन्द्र गुप्ता को 68, ओमशेखर पांडे को 56 मत प्राप्त हुए|