भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 ने रचा इतिहास

नई दिल्ली जबलपुर। भारत मंडपम, नई दिल्ली में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) द्वारा आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ।कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि महोत्सव में 1.8 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया तथा खरीदार-विक्रेता बैठकों, व्यापारिक संवाद एवं साझेदारी वार्ताओं के माध्यम से ₹5,000 करोड़ से अधिक के व्यापारिक अवसर सृजित हुए।महोत्सव में 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इसके अलावा 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांड प्रतिनिधियों एवं वैश्विक बाइंग हाउसेज़ ने भारतीय प्रदर्शकों के साथ व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा की।कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी. सी. भारतीय ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, FMCG, वस्त्र एवं परिधान, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य सेवाएं, अक्षय ऊर्जा, रिटेल, ई-कॉमर्स, पर्यटन सहित अनेक क्षेत्रों की भारतीय क्षमता का व्यापक प्रदर्शन हुआ।कैट के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री ब्रजमोहन अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में ज्ञानवर्धक सत्रों, कंट्री डायलॉग्स एवं आई-टॉक्स के माध्यम से व्यापार, तकनीक, नवाचार, निवेश एवं निर्यात से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्यापक चर्चा हुई।

*जबलपुर के व्यापारिक नेतृत्व ने बताया गौरव का क्षण*

भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता पर कैट मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र जैन ने कहा कि यह आयोजन भारतीय व्यापार और उद्योग की बढ़ती ताकत का शानदार प्रदर्शन है। इससे देश के व्यापारियों और उद्यमियों को स्थानीय बाजार से वैश्विक बाजार तक पहुंचने का नया अवसर मिला है।प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव ने यह साबित किया है कि भारतीय व्यापारी और निर्माता विश्वस्तरीय उत्पाद एवं सेवाएं देने की क्षमता रखते हैं। ऐसे आयोजन व्यापार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रदेश संरक्षक श्री संदेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के Vocal for Local, Local to Global और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को भारतीय व्यापार महोत्सव ने प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया है।कैट संभाग अध्यक्ष श्री दीपक सेठी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता पूरे व्यापारी समाज के लिए गर्व का विषय है। इस आयोजन से जबलपुर सहित मध्यप्रदेश के व्यापारियों को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नए अवसरों से जुड़ने की प्रेरणा मिली है।प्रदेश मंत्री श्री रोहित खटवानी ने कहा कि व्यापारियों, निर्माताओं, स्टार्टअप्स, निवेशकों और विदेशी प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाने वाला यह आयोजन भारतीय व्यापार के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।जबलपुर जिला अध्यक्ष श्री राजीव बड़ेरिया ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव की सफलता से यह स्पष्ट है कि देश का व्यापारी वर्ग अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि वैश्विक बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए तैयार है।इस मौके पर दिल्ली गए सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजा सराफ ने बताया कि भारतीय व्यापारी महोत्सव मेले में जाकर देखा कि पूरे हिंदुस्तान भर के सभी स्वदेशी व्यापारी अपना व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वहां के अद्भुत नजारा देखने को मिला ,इस अवसर पर कैट राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) श्रीमती सीमा सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव में महिलाओं, उद्यमियों और छोटे व्यवसायों के लिए भी नए अवसरों की संभावनाएं सामने आई हैं। महिलाओं की व्यापारिक भागीदारी को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।जबलपुर के व्यापारिक नेतृत्व ने भारतीय व्यापार महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता के लिए CAIT एवं ITPO को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश के व्यापार, रोजगार, निर्यात और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान करेंगे