जबलपुर…..80 वाँ स्वाधीनता दिवस प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान जबलपुर में समारोह पूर्वक मनाया गया। संस्थान की प्राचार्य श्रीमती एफ इक्का ने राष्ट्रीय ध्वज का पूजन कर ध्वजारोहण किया। सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान जनगणमन किया, स्पोर्ट्स ऑफिसर शेख मुनीर के संचालन में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस अवसर पर संस्थान के ऑडोटोरियम हाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बी एड और एम एड के विभागीय शिक्षकों एवं फ्रेशर ने एकल, सामूहिक नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर आर एन पटेल, डॉ विनीत चौहान ने सभी को संबोधित किया, डॉ विनीत चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की आजादी बहुत ही अमूल्य है यह कितनी कठिनाइयों से मिली है इसे जानेंगे तभी एहसास होगा, वहीं प्राचार्य श्रीमती एफ इक्का ने कहा कि अपने कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालन करें और देश के अच्छे नागरिक बने।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ में मंच संचालक पी के श्रीवास्तव ने ओजस्वी उत्साह, उमंग में आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में संगीतमय वन्दे मातरम् गायन, सहित एकल नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्राचार्य एफ इक्का, संजीव अग्रवाल, ज्योत्सना दुबे, आर एन पटेल, अल्पना खरे, ललिता सपरा,संजीव अग्रवाल, श्रीमती ज्योत्सना दुबे, विनोद कुमार घोषी, प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ आर एन पटेल, विनीत चौहान, स्पोर्ट्स ऑफिसर शेख मुनीर,राजकुमारी दुबे, सारिका चौकसे, श्रीमती मेघना सिंह, कुमारी रेनू मोर, अर्चना दुबे, रीना जैन, के एल पटेरिया तथा एम.एड. से प्रदीप तिवारी और बी.एड. से योगेंद्र मिश्रा, विमल त्रिपाठी, कालीचरण राय,निधि दुबे,कविता शरणागत राकेश विश्वकर्मा रश्मि खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुचारू संचालन क्रमशः पी के श्रीवास्तव और डॉ विनोद घोषी ने किया।