जबलपुर, 16 अगस्त। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मध्य प्रदेश राज्य शाखा की राज्य कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आईएमए भवन, जबलपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शरणागत ने की, जबकि संचालन मानद राज्य सचिव डॉ. दीपक साहू ने किया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए चिकित्सा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ चिकित्सकों ने भाग लिया।बैठक के प्रारंभ में आईएमए जबलपुर शाखा की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा एवं कोषाध्यक्ष डॉ. मोहसिन अंसारी ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
स्टेट मेडिकल काउंसिल के चुनाव जल्द कराने की मांग
बैठक में मध्य प्रदेश स्टेट मेडिकल काउंसिल (एसएमसी) के चुनाव शीघ्र कराने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। राज्य कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मांग की कि स्टेट मेडिकल काउंसिल के चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से जल्द कराए जाएं, ताकि चिकित्सकों को उनका उचित एवं वैधानिक प्रतिनिधित्व मिल सके।
युवा चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने पर जोर
बैठक में संगठन के विस्तार और युवा चिकित्सकों की भागीदारी बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेशभर के युवा चिकित्सकों को आईएमए से व्यापक रूप से जोड़ने तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका देने का निर्णय लिया गया। ‘विकसित भारत’ के संकल्प में चिकित्सा जगत की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।महिला चिकित्सकों की संगठन में सहभागिता एवं प्रतिनिधित्व बढ़ाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।
वरिष्ठ चिकित्सकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया
बैठक के दौरान चिकित्सा सेवा, संगठन तथा समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
जीवन गौरव सम्मान: डॉ. किरण पटेल (जबलपुर) एवं डॉ. निगम अध्यक्ष प्रशंसा सम्मान: डॉ. कावेरी पटेल एवं डॉ. संगीता श्रीवास्तव चरक सम्मान: डॉ. राकेश गुप्ता
– डॉ. बी.सी. रॉय सम्मान: डॉ. कविता सिंह
– डॉ. खनूजा सम्मान: डॉ. अभिराज
– डॉ. मुखर्जी सम्मान: डॉ. डी.के. तिवारी
– भागवत सम्मान: डॉ. अशोक जैनप्रदेशभर के चिकित्सकों ने लिया हिस्साबैठक में डॉ. अरविंद जैन, डॉ. पुष्पराज भटेले, डॉ. अनूप निगम, डॉ. नागर सहित भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, बालाघाट एवं प्रदेश की विभिन्न आईएमए शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।समापन अवसर पर मानद राज्य सचिव डॉ. दीपक साहू ने सभी सम्मानित चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आईएमए जबलपुर शाखा एवं बैठक में शामिल सभी चिकित्सकों और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।