युवा देश का भविष्य है :_महापौर


जबलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम जबलपुर प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया समारोह को संबोधित करते हुए महापौर ने जबलपुर के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का संपूर्ण तंत्र शहरवासियों की सेवा में सदैव समर्पित भाव से कार्य करता रहेगा। महापौर ने जीवनदायिनी मां नर्मदा जी से प्रार्थना करते हुए संस्कारधानी में सुख, शांति, समृद्धि और नागरिकों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की।

महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने अपने संबोधन में कहा कि “युवा ही भारत का भविष्य हैं।” उन्होंने युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और नवीन दृष्टिकोण को जबलपुर के विकास और इसे आधुनिक शहरों की श्रेणी में अग्रसर करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
*कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ*
स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर शासन की मंशा और दिशा-निर्देशों के अनुरूप नगर निगम के योग्य एवं पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती अंशुल राघवेंद्र यादव, पार्षद  अयोध्या तिवारी, श्रीमती सोनिया रंजीत सिंह, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आभार निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार एवं संचालन शिक्षा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र पांडेय ने किया।