वीयू -एबीसी प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय वर्ल्ड वाइड वेटरनरी सर्विस कार्यशाला*

जबलपुर सर्जरी एवं रेडियोलॉजी विभाग में एबीसी प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय Worldwide Veterinary Service कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यशाला में सर्जरी एवं Gynaecology विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों तथा इंटर्न विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।कार्यशाला में सर्जिकल प्रक्रियाओं पर व्याख्यान आयोजित किए गए, जिसके पश्चात विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों द्वारा Worldwide Veterinary Service के मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुल तीन न्यूटरिंग सर्जरी—एक नर एवं दो मादा—सफलतापूर्वक संपन्न की गईं। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को सर्जिकल प्रक्रियाओं का महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ तथा उनके नैदानिक एवं शल्य कौशल में वृद्धि हुई।
इस कार्यशाला के लिए WVS कि तरफ से विशेषज्ञ Dr Ganpat आए थे जिन्होंने सभी demonstration किए.
कार्यशाला को सफल बनाने में सर्जरी विभाग के समस्त स्टाफ, विशेष रूप से डॉ. अपरा शाही, डॉ. शोभा जावरे, डॉ. बबीता दास एवं डॉ. रणधीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।डीन डॉ. एस. एस. तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल को बढ़ाने के लिए इस प्रकार की कार्यशालाएँ अत्यंत आवश्यक हैं। वहीं कुलपति डॉ. मंदीप शर्मा ने एक दिवसीय Worldwide Veterinary Service कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना की।