जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल-रीवा-भोपाल के लिए आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन……..
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार 25 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार 26 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी।
भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन………
गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार एवं गुरुवार 26 एवं 27 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन गुरुवार 27 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और उसी दिन भोपाल स्टेशन रात 21:00 बजे पहुंचेगी।
रीवा-भोपाल सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन ………
गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार 29 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी।
रीवा-भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन………
गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार 30 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार 31 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी।