शहपुरा। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत और विधायक निर्वाचित होने पर शाहपुरा में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया, आतिशबाजी की तथा नगर में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ने पूरे दमखम और मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए दतिया विधानसभा में जीत दर्ज की है। उन्होंने इसे जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताते हुए कहा कि इस परिणाम से भाजपा और नरोत्तम मिश्रा के अहंकार को जनता ने करारा जवाब दिया है। नेताओं ने विधायक निर्वाचित घनश्याम सिंह एवं कांग्रेस के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष नीलेश जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विवेक सिंघई, सूर्य प्रकाश राय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम पटेल, राम बाबू सिंह, मोनू जसवाल, गोलू सिंह, शेरू सिंह, सोनू दुबे, पंचम सिंह, पप्पू नेता, देवांश सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र बंधु, शेख शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।