वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता शिविर आज से

जबलपुर।स्वर्गीय डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि के पावन अवसर पर वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक प्रा. लि. द्वारा आज से   दो दिवसीय निःशुल्क श्रवण क्षमता जाँच एवं विशेषज्ञ परामर्श शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है।क्लिनिक की डायरेक्टर डॉ. सोनल मेहरा ने इस संदर्भ में   बताया कि स्वर्गीय डॉ. कैलाश नाथ मेहरा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य शिशुओं, बच्चों, युवाओं, वयस्कों एवं वरिष्ठ नागरिकों में श्रवण संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित परामर्श, उपचार एवं श्रवण पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय पर श्रवण जाँच से न केवल सुनने की क्षमता को सुरक्षित रखा जा सकता है, बल्कि भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं से भी बचाव संभव है।

उन्होंने बताया कि शिविर में चीफ ऑडियोलॉजिस्ट विशाल मेहरा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक एवं विश्वस्तरीय उपकरणों की सहायता से श्रवण परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर चीफ ऑडियोलॉजिस्ट विशाल मेहरा ने बताया कि शिविर में इंटेराकौसटिक्स एसी40e( AC40e) ऑडियोमीटर, एमआई-24 (MI-24) इम्पीडेंस ऑडियोमीटर,आईएचएस  एआरआईए  बीईआरए (IHS ARIA BERA) एवं टिनिटस सिस्टम, टिनिटस स्टेशन तथा रियल इयर मेजरमेंट (Measurements) आरईएम (REM) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग अत्याधुनिक साउंड-प्रूफ चैम्बर में किया जाएगा। इन परीक्षणों के माध्यम से मिडिल ईयर एवं इनर ईयर की कार्यक्षमता का वैज्ञानिक मूल्यांकन कर श्रवण क्षति का सटीक निदान किया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार उचित चिकित्सा, श्रवण पुनर्वास एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।विशाल मेहरा ने कहा कि कम सुनाई देने की समस्या केवल सुनने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे व्यक्ति समूह में बातचीत करने में कठिनाई, सामाजिक अलगाव, आत्मविश्वास में कमी, एंग्जायटी, अकेलापन तथा अवसाद जैसी मानसिक एवं सामाजिक समस्याओं का सामना करने लगता है। समय पर जाँच एवं उचित समाधान से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है और व्यक्ति पुनः सामान्य एवं सक्रिय सामाजिक जीवन जी सकता है।
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आवश्यकता अनुसार उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल रिचार्जेबल हियरिंग एड्स भी विशेष रियायती दरों पर उपलब्ध रहेंगी। आधुनिक हियरिंग एड्स अब ब्लूटूथ तकनीक से मोबाइल फोन एवं टेलीविजन से सीधे जुड़कर स्पष्ट एवं प्राकृतिक ध्वनि का अनुभव प्रदान करती हैं, जिससे व्यक्ति अपने परिवार एवं प्रियजनों के साथ सहज संवाद स्थापित कर सकता है और उसकी क्वालिटी ऑफ़ लाइफ में उल्लेखनीय सुधार होता है।डॉ. सोनल मेहरा ने आगे बताया कि वाणी स्पीच एंड हियरिंग क्लिनिक में एडवांस्ड वर्टिगो एवं टिनिटस लैब की सुविधा भी उपलब्ध है, जहाँ चक्कर (वर्टिगो) एवं कानों में लगातार आवाज़ (टिनीटस ) से पीड़ित मरीजों की आधुनिक परीक्षणों द्वारा जाँच एवं उपचार किया जाता है।
शिविर में चीफ ऑडियोलॉजिस्ट विशाल मेहरा के साथ ऑडियोलॉजिस्ट मेधा साहू, आयुष दुबे, अनूप द्विवेदी, शिवम जोशी, सियाराम पाल एवं सुमन राज भी अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे तथा हितग्राहियों का परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श देंगे।क्लिनिक द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे शिविर में आने से पूर्व पूर्व पंजीकरण (pre-registration)प्री रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएँ तथा यदि पूर्व में कोई श्रवण जाँच अथवा उपचार संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध हो तो उसे साथ लेकर आएँ, जिससे अधिक सटीक एवं प्रभावी परामर्श दिया जा सके।