अवैध शराब बिक्री और महिलाओं के उत्पीड़न पर ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। बरगी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंदरकोला अंतर्गत ग्राम बसहा में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने तथा महिलाओं के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न के खिलाफ ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध शराब की बिक्री के कारण सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, जिला सदस्य मुन्नीबाई उईके, स्वतंत्रता सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण शर्मा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर, महिला उत्पीड़न ग्रामीण जिला अध्यक्ष उमा उईके, ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति रैकवार, कविता बर्मन, शकुन बाई, इलायची बाई, मीना बाई, पंचवटी, नीतू, जीत, रोली, रोशनी, अंजना इनवाती, सुदामा, प्रियंका मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव में अवैध शराब बिक्री पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे।