भगवान जगन्नाथ स्वामी, मौसी के घर से अपने धाम लौटेंगे आज, साहू समाज की वापसी रथयात्रा आज


जबलपुर। भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भाई बलभद्र एवं बहिन देवी सुभद्रा के साथ मौसी के घर में विश्राम करने के उपरांत 12 दिनों बाद आज अपने धाम वापस लौटेंगे। वात्री साहू समाज द्वारा संचालित श्री जगदीश स्वामी कर्मा माई शंकर भगवान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में भगवान जगन्नाथ स्वामी की वापसी रथयात्रा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज बुधवार 29 जुलाई को शाम 5 बजे बड़ी खेरमाई मंदिर से निकाली जाएगी।
साहू समाज के कोठिया श्रीकान्त साहू ने बताया कि साहू समाज द्वारा निकाली जाने वाली वापसी रथयात्रा आज बड़ी खेरमाई मंदिर से प्रारम्भ होंगी जो हनुमानताल, घोड़ानक्कास, मिलोनीगंज चौक, कोतवाली, कमानिया गेट, बड़ा फुहारा, चरहाई होते हुए गढ़ाफाटक स्थित साहू धर्मशाला में सम्पन्न होंगी। वात्री साहू समाज द्वारा वापसी रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।