जबलपुर| पीरियड्स के दौरान लीकेज का डर हर पल महिलाओं को सताता रहता है, जिसके कारण उन्हें बार-बार अपने पैड चेक करने पड़ते हैं। महिलाओं की इस परेशानी को दूर करने के लिए भारत के अग्रणी मैंस्ट्रुअल हाईजीन ब्रांड, स्टेफ्री ने स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल पेश किया है। बेहतर स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल अपनी डबल लीक टेक्नोलॉजी के साथ 12 घंटे तक डबल प्रोटेक्शन प्रदान करता है*। इसका आउटर बैरियर पैड चेंज अलर्ट के रूप में काम करता है, जो पैड्स की श्रेणी में एक नया इनोवेशन है। अपग्रेडेड स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल महिलाओं को अपने पीरियड्स को ज्यादा आत्मविश्वास के साथ संभालने में समर्थ बनाता है और पीरियड्स के दौरान उनकी सुविधा बढ़ाता है।
स्टेफ्री इंडिया की मार्केटिंग डायरेक्टर, सुप्रिया श्रीनिवास ने कहा, ‘‘पीरियड्स के दौरान महिलाओं को न केवल शारीरिक परेशानी होती है, बल्कि बार-बार टॉयलेट जाने, पर्याप्त संख्या में पैड लेकर चलने और दूसरे विकल्प तैयार रखने जैसे मानसिक तनाव भी झेलने पड़ते हैं। स्टेफ्री में हम उनकी इस वास्तविक परेशानी को समझते हैं और पीरियड्स के अनुभव को आसान बनाने के लिए निरंतर मेहनत करते हैं। इसीलिए हमने स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल पेश किया है। यह महिलाओं की इस मुख्य चिंता को दूर करता है कि ‘‘उन्हें पैड कब बदलना चाहिए?’’। स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल के ‘‘पैड चेंज अलर्ट’’ फीचर में 12 घंटे तक डबल प्रोटेक्शन देने के लिए ब्रांड की पेटेंटेड लीक लॉक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, ताकि महिलाएं पैड बदलने की चिंता छोड़कर पूरा दिन अपने काम पर फोकस कर सकें।’’
डॉ. दिलीप त्रिपाठी, हेड, बेबी एंड वीमेंस हैल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, केन्व्यू ने कहा, ‘‘मेंस्ट्रुअल हाईजीन की श्रेणी पारंपरिक रूप से ‘प्रोटेक्शन’ पर केंद्रित रही है। यह महत्वपूर्ण तो है, पर पीरियड्स के दौरान कम्फर्ट भी बहुत जरूरी है, जिस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया। स्टेफ्री प्रोटेक्शन के साथ कम्फर्ट पेश करने वाले पहले ब्रांड्स में से एक है। यह महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आत्मविश्वास के साथ कम्फर्ट भी प्रदान करता है। स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल के साथ हमारा नया इनोवेशन हमारी प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ा रहा है तथा महिलाओं के व्यस्त जीवन में उनकी बढ़ती जरूरतों को पूरा कर रहा है। अलग-अलग जीवनशैली वाली महिलाओं से मिले फीडबैक और विस्तृत रिसर्च के आधार पर हमने ‘पैड चेंज अलर्ट’ और ‘डबल लीक लॉक टेक्नोलॉजी’ को एक साथ पेश किया है। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को यूजर पर केंद्रित डिजाईन के साथ मिलाकर हम पीरियड्स के दौरान महिलाओं का अनुभव बेहतर बनाना चाहते हैं, ताकि वो ज्यादा आत्मविश्वास और नियंत्रण महसूस कर सकें।’’
स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल के प्रचार के लिए स्टेफ्री ने एक टेलीविजन एड के साथ जबरदस्त मार्केटिंग कैम्पेन शुरू किया। इस एड में लोकप्रिय बॉलिवुड अभिनेत्री और ब्रांड एम्बेसडर कियारा आडवाणी दिखाई दे रही हैं। एड फिल्म को मशहूर बॉलिवुड डायरेक्टर, शूजित सिरकर ने डायरेक्ट किया है। इसकी प्रोडक्शन एजेंसी ऑम्नीकॉम (मैग्नन इंडिया) है। इस कैम्पेन को इन्फ्लुएंसर एक्टिवेशन और लक्ष्य पर केंद्रित डिजिटल एवं ऑनग्राउंड एक्टिवेशन, सैंपलिंग अभियान तथा वॉल पेंटिंग आदि द्वारा बढ़ावा दिया जाएगा।
स्टेफ्री के लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में कियारा आडवाणी, ब्रांड एम्बेसडर, स्टेफ्री इंडिया ने कहा, ‘‘आज की महिलाएं लगातार गतिशील रहती हैं। उन्हें करियर, महत्वाकांक्षा, व्यक्तिगत इच्छाओं, पारिवारिक जिम्मेदारियों आदि के बीच तालमेल बनाना होता है। जहाँ वो लगातार अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की ओर आगे बढ़ती हैं, वहीं पीरियड्स के साथ उनके सामने चुनौतियाँ खड़ी हो जाती हैं। मेरे साथ हमेशा स्टेफ्री रहा है। लेकिन अब अपग्रेडेड स्टेफ्री सिक्योर एक्सएल इस भरोसे को और अधिक मजबूत कर रहा है। यह बार-बार पैड बदलने की चिंता से छुटकारा देता है, ताकि महिलाएं बिना किसी तनाव के पूरा दिन आत्मविश्वास के साथ बिता सकें।’’