जबलपुर। शहर के उखरी पुलिस चौकी के सामने स्थित पारस टेंट सप्लायर्स के गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची उठती लपटें व धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की चार से पांच गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कई दिशाओं से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने गोदाम के आसपास का क्षेत्र खाली कराया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।दमकल सूत्रों के मुताबिक प्र आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है विद्युत शार्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। वहीं गोदाम में रखे टेंट, सजावटी सामान और अन्य सामग्री को हुए नुकसान का आकलन भी फिलहाल नहीं हो पाया है