दया फाउंडेशन ने कैंसर मरीजों की सेवा के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक सामग्री भेंट की

जबलपुर। पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दया फाउंडेशन के तत्वावधान में अध्यक्ष श्रीमती आभा साहू के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने गोपालपुर स्थित विराट हॉस्पिटल (कैंसर हॉस्पिटल) में सेवा कार्य किया। यह सेवा कार्य प्रातः स्मरणीय संत शिरोमणि दीदी मां ज्ञानेश्वरी दीदी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ।
इस दौरान संस्था द्वारा कैंसर पीड़ित मरीजों के उपचार एवं सुविधा के लिए ऑक्सीजन युक्त तीन सिलेंडर, फल तथा अन्य खाद्य सामग्री अस्पताल को समर्पित की गई। साथ ही सदस्यों ने मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर दीदी मां ज्ञानेश्वरी दीदी ने श्रीमती आभा साहू एवं दया फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कारधानी में इस प्रकार की निस्वार्थ सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है और ऐसे सेवा कार्य जरूरतमंदों के जीवन में आशा का संचार करते हैं।
कार्यक्रम में दीपक साहू, धीरज साहू, प्रकाश साहू, अंकित पटैल, श्रीमती आभा साहू, सरिता खंडेलवाल, रानी साहू, दीपिका यादव, सरिता साहू एवं गीता जेठा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।