गाडरवारा। धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से शुगर मिल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय गन्ना फसल प्रबंधन एवं उत्पाद पोर्टफोलियो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में रामदेव, नर्मदा, शक्ति और आकृति शुगर मिल के अधिकारियों एवं तकनीकी स्टाफ ने भाग लिया। मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन. सिंह, पूर्व प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और किसान-शुगर मिल समन्वय पर जोर दिया।धानुका एग्रीटेक के स्टेट हेड राजेश माहेश्वरी, चेतन सरावगी एवं सिंपल कुशवाहा ने बुवाई से कटाई तक वैज्ञानिक फसल प्रबंधन, फसल सुरक्षा और पोषण उत्पादों के सही उपयोग की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके अपनाने से गन्ने की गुणवत्ता, उत्पादन और किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है।