मलेरिया रोकथाम के लिए वीयू ने वितरित की गंबूसिया मछलियां

जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय ने मलेरिया नियंत्रण की दिशा में पहल करते हुए मत्स्य विभाग को गंबूसिया (मॉस्किटोफिश) मछलियों का वितरण किया। यह कार्यक्रम कुलगुरु डॉ. मनदीप शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।अधिष्ठाता डॉ. एस.के. महाजन और प्रक्षेत्र प्रभारी डॉ. सोना दुबे के निर्देशन में मत्स्य विभाग के डॉ. बृजेश पटेल एवं उनकी टीम को मछलियां सौंपी गईं। गंबूसिया मछलियां मच्छरों के लार्वा को खाकर उनकी संख्या नियंत्रित करती हैं, जिससे मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलती है।विश्वविद्यालय ने उम्मीद जताई कि यह पहल जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरजनित रोगों की रोकथाम में उपयोगी साबित होगी।