जबलपुर। शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने जल प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी कड़ी में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार मंगलवार सुबह अधिकारियों की टीम के साथ परियट पहुंचे और जलापूर्ति व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने और नागरिकों को बिना बाधा पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिएपरियट में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नगर निगम की 45 सदस्यीय विशेष टीम आधुनिक मशीनरी के साथ लगातार काम कर रही है। मौके पर कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, जी.एस. मरावी, सहायक यंत्री राजेश खंपरिया, अनुराग पाठक, अंकुर नाग और अमजद खान मंसूरी सहित तकनीकी अमला मौजूद रहा। अधिकारियों की सतत निगरानी से तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है, जिससे कार्य में तेजी आई है।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने कहा कि शहरवासियों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।निरीक्षण के उपरांत निगमायुक्त एवं अधिकारियों ने भगवान भोलेनाथ, हनुमानजी और भगवान इंद्रदेव की पूजा-अर्चना कर शहर में अच्छी वर्षा एवं निर्बाध जलापूर्ति की कामना भी की।