जबलपुर। नवोत्थान सेतु फाउंडेशन के तत्वावधान में आज पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक पहुंच बनाकर उसे पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना रहा। इस दौरान टीम ने अभिभावकों को पोलियो ड्रॉप्स के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए समय पर दवा पिलाने की अपील की।फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ. शुभम अवस्थी ने बताया कि संस्था का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस प्रकार के जनहितकारी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा, जिनके प्रयासों से क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की गई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता सलिल तिवारी, मनीष मिश्रा, विनोद तिवारी, अंशुल साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।