जबलपुर,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, विश्वास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत पौधारोपण, जनचौपाल, व्यापारियों से संवाद, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों से मुलाकात तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क किया गया।अभियान के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस मंडल एवं तिलक मंडल के विभिन्न वार्डों में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वहीं विकास पथ यात्रा के तहत महर्षि महेश योगी वार्ड स्थित संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की गई तथा स्वास्थ्य सेवाओं में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
अधारताल नगर निगम मार्केट में व्यापारियों एवं व्यवसायियों से संवाद कर सरकार की जनहितैषी नीतियों पर चर्चा की गई। विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनचौपालों में नागरिकों, प्रबुद्धजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, पारदर्शिता, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह अवधि केवल शासन का नहीं, बल्कि जनविश्वास, सेवा और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में जनता की सहभागिता को सबसे बड़ी शक्ति बताया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, जी.एस. ठाकुर, रंजीत पटेल, राजेश मिश्रा, विवेक राम सोनकर, अमित राय, ऋषि सोनकर, अंजना मनीष अग्रहरि, गोवर्धन कश्यप, विमल राय, महेश राजपूत सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।