जबलपुर। शहर के बहुप्रतीक्षित खेल आयोजनों में शामिल 27वें रयान मिनिथॉन 2026 के आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। रविवार, 1 नवंबर 2026 को शिवाजी ग्राउंड, जबलपुर में आयोजित होने वाला यह भव्य मिनिथॉन बच्चों एवं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के प्रति प्रेरित करेगा। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी पूरे जोश और उमंग के साथ इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं।यह आयोजन चेयरमैन डॉ. ए. एफ. पिंटो एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रेस पिंटो के मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
रयान मिनिथॉन 2026 को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोगी संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस आयोजन को Solar Square, Avantika University, Physics Wallah, Aakash Institute, ALLEN, Momentum Institute एवं TMA Sports Turf Law Prep का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।रयान स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से रयान इंटरनेशनल स्कूल, शांति नगर एवं सेंट जेवियर्स स्कूल, जबलपुर द्वारा आयोजित यह मिनिथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त मंच है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर एक स्वस्थ, सक्रिय और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।अब मैदान तैयार है, प्रतिभागियों में जोश है और जबलपुर दौड़ने के लिए तैयार है! हर कदम एक नए संकल्प का प्रतीक होगा और हर दौड़ स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नई पहल बनेगी।तो तैयार हो जाइए… मिलते हैं 1 नवंबर को शिवाजी ग्राउंड मेंरयान मिनिथॉन 2026दौड़ेगा जबलपुर, जीतेगा हर बचपन!