जबलपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित-पल्लवी जायसवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत आने वाले सभी 100 रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, असिस्टेंट गवर्नर्स एवं सिटी कोऑर्डिनेटर्स को पूरे वर्ष उत्कृष्ट सेवा कार्यों के सफल संचालन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान रोटरी वर्ष के समापन में अब केवल 14 दिन शेष हैं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट द्वारा संचालित “Save Every Drop Mission” के अंतर्गत सभी क्लबों से अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम एक जल संरक्षण गतिविधि आयोजित करने का आग्रह किया गया है। इसमें विद्यालयों में जागरूकता अभियान, ग्राम स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम अथवा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट जैसी गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट के आगामी प्रांतपाल (28-29) रोटे नवीन भवसार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट सदस्य रोटे अंजुल जैन, असिटेंट गर्वनर रोटे अंकुर महेश्वरी, रोटे अभिषेक केशरवानी, रोटे मयंक साहू, रोटे सौरभ माहेश्वरी, रोटे विनय अग्रवाल, सिटी कॉर्डिनेटर भरत डागा एवं डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट का लक्ष्य 1 लाख लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि आज किया गया प्रत्येक छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। रोटरी परिवार ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प दोहराया—
“हर बूंद अमूल्य है, जल बचाएँ – भविष्य बचाएँ।”