ममता साहू बनीं जिला साहू समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष


जबलपुर। जिला साहू समाज के संरक्षक प्रभात साहू (पूर्व महापौर) की सहमति एवं मार्गदर्शन में जिला साहू समाज के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार साहू ने श्रीमती ममता साहू को जिला साहू समाज, जबलपुर का महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति समाज के प्रति सक्रिय सहभागिता, सामाजिक कार्यों में रुचि एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। नियुक्ति पर जिला साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने श्रीमती ममता साहू को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।