समर थीम पर किया सेलिब्रेशन

जबलपुर।कलचुरी  फैमिली क्लब द्वारा समर थीम पर सेलिब्रेशन  ऑप्शन रेस्टोरेंट मे किया गया। इस दौरान गर्मी को भी एन्जॉय कैसे करें इस पर चर्चा की, साथ ही गर्मी में बरती जाने वाली सावधानियों पर सदस्यों ने गहन चर्चा की। साथ ही गर्मियों पर आधारित  मजेदार गेम्स खेले गए। महिलाओं ने गर्मियों में रेडी होने वाली डिशेश जैसे नींबू की शिकंजी, आम का पना, आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार के ठन्डे पेय की जानकारी  एक दुसरे को दी दी। मेंबर्स ने खाने मे आम के पने के  साथ आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।कार्यक्रम का संयोजन  कौशलेन्द्र महाजन एवं संचालन राजीव चौकसे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कलचुरी  फैमिली क्लब के रवींद्र-शशि चौकसे, राजेन्द्र-सीमा राय, श्रीचंद-कल्पना चौकसे, विद्याशंकर-किरण राय, मिथलेश-आशा चौकसे, श्याम-मनोरमा राय, संदीप-प्रीति चौकसे, कौशलेंद्र-कल्पना महाजन, राजीव चौकसे, संजय-रोजी महाजन, सुरेंद्र-जयश्री चौकसे, सूर्यप्रकाश-निधि राय, रामजस-कृष्णा चौकसे,  केएस-रेखा राय, राजकुमार-अर्चना जायसवाल, संतोष-ज्योति जायसवाल, देवेंद्र-आशा चौकसे, राजेश-अर्चना जायसवाल,आनंद-नीता महाजन, नीरज-कविता चौकसे, श्रेया महाजन आदि सदस्य उपस्थित थे।