भोपाल | भोपाल के रवीन्द्र भवन में महिला पतंजलि योग समिति का एक दिवसीय भव्य महिला सम्मेलन साध्वी देवप्रिया के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश प्रभारी पुष्पांजलि शर्मा दीदी के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं तहसीलों से हजारों की संख्या में बहनों, योग साधकों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में एन. पी. सिंह एन. पी. सिंह, अध्यक्ष भारतीय शिक्षा बोर्ड, ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा मूल्य आधारित शिक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षा जगत से आए प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा नई शिक्षा नीति, भारतीय संस्कृति आधारित शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
साध्वी देवप्रिया दीदी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में महिलाओं को समाज परिवर्तन की आधारशिला बताते हुए योग, संस्कार एवं संगठन की शक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण का प्रमुख आधार बताते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन एवं उत्साह से ओतप्रोत रहा।
देवादिति दीदी ने
सम्मेलन में योग, स्वास्थ्य, नारी सशक्तिकरण, संस्कार निर्माण, शिक्षा, सामाजिक जागरण एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए। विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सेवा, योग एवं संस्कार आधारित कार्यों की जानकारी साझा की। जबलपुर से जिला प्रभारी राजुल बड़कुर के नेतृत्व में अनेक बहनों, ज्योति दुबे दीदी,शोभावती दीदी,संगीता ब्यौहार, रेखा खरे,श्वेता गुप्ता,अनीता सुहाने,रश्मि चौधरी,वैशाली तेजवानी,मीनू राजपूत,अंजली गालव,हंसा दीदी,अर्चना,ममता,सरिता, प्रमिला, रिंकी, मीना अन्य बहनें शामिल हुई ।