राॅंझी में 52 लाख की लागत से बनेगा नया फायर स्टेशन

जबलपुर। राँझी और आस-पास के क्षेत्र की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम लगातार अग्रसर है। राँझी जलशोधन संयंत्र परिसर में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने कहा कि इस नए फायर स्टेशन के बनने से क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति या अग्निकांड के दौरान बेहद कम समय में राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा, जो स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत है। भूमिपूजन के दौरान केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र एवं आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले हमारे सभी नागरिकों के लिए यह बड़ी सौगात है।
भूमिपूजन के दौरान नगर निगम के अध्यक्ष रिकंुज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, पार्षद अनुराग दाहिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह गोड, एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।